फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two accused of gang rape arrested

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two accused of gang rape arrested
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को मंगलवार को चंडी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी बेटी (14) आठ फरवरी को अपने ननिहाल सुकृत गई थी। वहां से 11 फरवरी को अकेले अपने घर आ रही थी। रास्ते में सुकृत में दो लड़कों ने उसे जान-पहचान बताकर बाइक पर बिठा लिया। बेटी को राबर्ट्सगंज ले जाकर एक कमरे में रखा। रात में जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर किसी तरह उनसे छूटकर बेटी घर पहुंची। मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी घर पहुंचे और पुलिस में सूचना देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आरोपी शिव कुमार और मोनू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed