फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Twelve injured in bus and truck collision

बस और ट्रक की टक्कर में बारह लोग घायल

Sun, 20 Sep 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 20 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Twelve injured in bus and truck collision
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की सुबह प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में दर्जनभर लोग घायल हो गए। इनमें से आठ का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया जबकि अन्य घायलों ने निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस रविवार की सुबह सवारियां लेकर चोपन से राबर्ट्र्सगंज आ रही थी जबकि ट्रक चोपन की तरफ जा रहा था। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के पास ओवरटेक के चक्कर में दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे बस में सवार  बेचन (48) पुत्र श्री चौधरी निवासी कुर्था, रघुनाथ (30) पुत्र परमेश्वर निवासी सिंदुरिया, मोहनलाल (42) पुत्र रामधारी निवासी रानाीताली, फूलमती (22) पत्नी पप्पू निवासी सलखन, परमानंद (28) पुत्र परमेश्वर निवासी सिंदुरिया, बुद्धि (40) पुत्र परमेश्वर निवासी सिंदुरिया, इंद्रावती (25) और प्रभावती (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


 यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। उधर कुछ अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पताल में भी कराया गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। आवागमन एकतरफ होने के नाते हुए हादस को देख मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने फौरन इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के बाद जाम समाप्त कराया जिससे आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed