{"_id":"be8295957033c25cfcfaea6e6fc52d5a","slug":"turned-march-e-mohammadi-mnain-happiness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, मनाईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, मनाईं खुशियां
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदमिलादुन्नबी का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले भर में जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद किए गए।
मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे को बारावफात की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे।
ईदमिलादुन्नबी पर राबर्ट्सगंज नगर को झालरों से सजाया गया। मस्जिदें भी झालरों से रोशन रहीं।
हुजूर सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के जन्मदिन के मौके पर जगह-जगह जुलूस मोहम्मदी निकालकर खुशियां मनाई गईं। राबर्ट्सगंज में अंजुमन इस्लामियां कमेटी के सदर मुश्ताक खां की अगुवाई में पूरब मोहाल मस्जिद से जुलूस निकाला गया।
जुलूस मेन मार्केट, नई बस्ती, दीपनगर, जामा मस्जिद होते हुए नई मस्जिद पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस के दौरान पूर्व सदर मुर्तजा अंसारी, फरीद खां, हिदायत उल्ला खां, हिफाजत हुसैन, अजहर खां, प्यारे कादरी, रईस मौजूद रहे।
विज्ञापन
सलखन संवाददाता के अनुसार बारावफात पर स्थानीय मस्जिद से जुलूस निकला। सलखन बाजार होते हुए करबला पहुंचा। यहां एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी गई।
इस दौरान पांचू नट, सलीम खां, मुस्तफा, अब्दुल कलाम, अरमान मौजूद रहे। शाहगंज, करकी, बभनी, म्योरपुर, दुद्धी, रेणुकूट, ओबरा, चोपन, रामगढ़ आदि क्षेत्रों में भी ईदमिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया।
म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में इदुमिलाद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। म्योरपुर, काचन, किरवानी में नमाज अदा करने के बाद जुलूस भी निकला। मस्जिद से निकला जुलूस बाजार होते हुए कई स्थानों पर गया।
जुलूस में पूर्व प्रधान सर्फुद्दीन, शमसुद्दीन, शमीम, अजीम खां, असगर अली आदि मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार बारावफात पर रविवार को जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया।
इस मौके पर नसीरे मिल्लत महबूब, आदिल खां, सेराज, इब्राहिम, राजा बाबू, करीमुल्लाह मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार नगर में बारावफात का त्योहार बारह रवीउलअव्वल बिरादाराने इस्लाम ने पूरे जोश खरोश के साथ मनाया।