{"_id":"6367ff5b385f9b054539c173","slug":"tu-thakur-tum-peh-ardas-jio-pind-sab-teri-raas-sonbhadra-news-vns682402299","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू ठाकुर, तुम पेह अरदास, जियो पिंड, सब तेरी रास...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू ठाकुर, तुम पेह अरदास, जियो पिंड, सब तेरी रास...
विज्ञापन
ाबर्ट्सगंज में गुरुनानक प्रकाश उत्सव पर शोभा यात्रा में शामिल पंचप्यारे। संवाद
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सिख समुदाय के पहले गुरु गुरुनानक देव के 553वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर में गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंज प्यारे की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की आकर्षक झांकी को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान जगह-जगह झांकी का स्वागत कर आरती उतारी गई। जुलूस में शामिल सिख समाज के लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जगह-जगह लंगर चखा।
राबर्ट्सगंज नगर स्थित श्रीगुरु सिंह सभा (गुरुद्वारा) में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य रविवार को लंगर का आयोजन किया गया। दोपहर में लंगर छकने के बाद गुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा आरंभ हुई। गुरुद्वारा से शुरू हुई शोभायात्रा में आगे आगे गुरुनानक स्कूल के बच्चे जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल का उद्घोष करते बैंड बजाते चल रहे थे। उनके पीछे कॉलेज की छात्राएं और फिर महिलाओं की टोली थी। फूल-मालाओं से सजे रथ पर आसीन गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी के पहुंचने से पहले रास्ते को पानी और झाड़ू से साफ किया जाता रहा। फूल बरसाए गए, जिस पर नंगे पांव रागी जत्था शबद कीर्तन करते हुए चल रहा था। पंज प्यारे के नेतृत्व में गुरुग्रंथ साहिब की निकली आकर्षक झांकी देखते ही बन रही थी। नगर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष जसवीर सिंह, सेकेट्री रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश सिंह खांबे, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बलकार सिंह, मंजीत सिंह, बलवीर सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेंदर सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।
गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नगर में निकली शोभायात्रा में शामिल लोगों का पूर्व चेयरमैन विजय जैन ने स्वागत किया। न्यू मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर के पास लोगों को जलपान कराया गया। मिश्रांबु एवं मेवा का पैकेट वितरित किया गया। चेयरमैन के साथ उमेश जालान, विकास वर्मा, रामनिवास जैन, धनंजय सिंह, रमाकांत शुक्ल, सोनू केशरी, अजय बगड़िया, कमलेश पांडेय, रंजन पांडेय, रूबी गुप्ता, मंजू गिरि, आशा विश्वकर्मा, प्रमिला जायसवाल, अंशु अग्रहरि, श्यामा देवी आदि रहे। वहीं लायंस क्लब की तरफ से कचहरी रोड पर स्टॉल लगाकर चूड़ा मटर एवं चाय की व्यवस्था शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए की गई। क्लब के अध्यक्ष अजीत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन किशोरी सिंह, दया सिंह, पवन जैन,परमेश जैन, जय कुमार केसरी आदि सेवा में लगे रहे।