फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Try to solve the problems of people: Rajiv

समस्याओं को दूर कराने का करें प्रयास: राजीव

Sun, 14 Mar 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Try to solve the problems of people: Rajiv
सोनभद्र। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर रविवार को नगर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि वार्ड अध्यक्ष अपने-अपने वार्ड के लोगों की मूलभूत समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर करवाने का हरसंभव प्रयास करें। कहा कि 2022 में होने वाले विधान सभाचुनाव को देखते हुए शहर के प्रत्येक बूथ प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्ष का यथाशीघ्र गठन किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड अध्यक्षों की देखरेख में उनके वार्ड में बैठक होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं को और सक्रिय होने की जरूरत है। बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दों के लिए संघर्ष कर उनका समाधान करवाना है। महासचिव इं. शिवप्रसाद ने कहा कि संगठन को चुस्त दुरुस्त और सक्रिय बनाने का कार्य कार्यकर्ताओं पर है। कार्यकर्ता 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अभी से सरकार बनाने के लिए तैयार हो जाएं। शहर उपाध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव, महासचिव आशीष कुमार शुक्ला, प्रदीप चौबे, शंकर लाल भारती, अवधेश श्रीवास्तव, धिरेंद्र चौहान, अंकित केजरीवाल, विकास श्रीवास्तव, सुधाकर, निगम मिश्रा, अमरेश देव पांडेय, पंकज मिश्रा, कमलेश ओझा, जगदीश मिश्र, राजा खान, सईद शाह, मुन्ना भाई, उमर खान, कैलाश, प्रवीण श्रीवास्तव, फैजान अहमद, साहिल गुप्ता, सीता राव, रुकमीना देवी, बंशीधर देव पांडेय, कैलाश पासी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed