फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck loaded with aluminum found after 32 days, two arrested

Sonebhadra News: 32 दिन बाद मिला एल्युमिनियम लदा ट्रक, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with aluminum found after 32 days, two arrested
नगर के हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से लुधियाना के लिए निकले एल्युमिनियम लदे ट्रक के रास्ते से गायब होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया है। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रेणुकूट लाया गया है।
विज्ञापन

सामान बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने पांच अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हिंडाल्को से 76 लाख रुपये का एल्युमिनियम लेकर ट्रक 11 मई को लुधियाना के लिए निकला था। मंजिल तक पहुंचने से पहले ही ट्रक रास्ते से गायब हो गया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

ट्रक मालिक, चालक, माल लदवाने वाने ब्रोकर सहित अन्य के माेबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर पुलिस ने जांच कर पंजाब के गुरदासपुर के थाना कहानुवान निवासी जसवीर सिंह और माल बेचवाने में मदद करने वाले दिल्ली के मधु विहार निवासी ओमप्रकाश तिवारी को 13 जून को गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर माल भी बरामद कर लिया। पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गौतमबुद्धनगर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर सोनभद्र लाया गया है। उनका जालसाजी, गबन सहित अन्य धाराओं में चालान किया गया।
सीओ ने बताया कि पूरे मामले में पांच अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आई है। इसमें झारखंड के धनबान निवासी परमजीत सिंह छाबड़ा, दिल्ली के न्यू अशोकनगर निवासी मोहम्मद आशिम उर्फ छोटू कबाड़ी, गाजियाबाद के किलाभट्टा निवासी मोहम्मद खालिद, पंजाब के बसराई कादियान निवासी मंदीप सिंह और गुरदासपुर निवासी जसवंत सिंह शामिल हैं।

पांचाें फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में पिपरी एसओ राजेश कुमार सिंह, रेणुकूट चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed