फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck hits bus full of passengers in Sonbhadra 12 people injured two critical condition screams galore

UP : सोनभद्र में सवारियों से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर; मची चीख-पुकार

Thu, 14 Nov 2024 05:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 05:39 PM IST
सार

Sonbhadra News : हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पिपरी थाना की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस ने अन्य कार्रवाई की। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Truck hits bus full of passengers in Sonbhadra 12 people injured two critical condition screams galore
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के वन देवी मंदिर के पास गुरुवार को निजी बस और एक ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन




शक्तिनगर से सवारी लेकर प्राइवेट बस रेणुकूट की तरफ आ रही थी। वन देवी मंदिर के पास विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक पंकज कुमार सिंह (29), बेलवादह निवासी यात्री सरजू यादव (60), सुनीता (40), संगती (35), पिंकी (17), मकरा निवासी मुस्कान (14), रीना (15), लल्लू (42), सीता (36), पाटी निवासी राम अधीन (35), किरवानी निवासी राम अधार (55), बरगवा निवासी रामायण तिवारी घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक पंकज कुमार सिंह व सरजू यादव को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि पिपरी और अनपरा थाने की पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed