{"_id":"55002700c633906d128d2f16b7ad8e6f","slug":"truck-enters-inti-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक मंदिर में घुसा, मूर्ति क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक मंदिर में घुसा, मूर्ति क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र।
Updated Thu, 28 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की सुबह बेकाबू होकर ट्रक सड़क किनारे शिव मंदिर में जा घुसा। हादसे में मूर्ति और मंदिर के साथ ही एक घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। चालक की ओर से क्षतिपूर्ति की भरपाई का आश्वासन दिए जाने पर मामला शांत हुआ। लेकिन बाद में चालक अपने वादे से मुकर गया और उल्टा ही 60 हजार रुपये लूटने का आरोप मढ़ दिया।
बता दें कि गुरुवार की सुबह 6 बजे वाराणसी से सीमेंट का पाइप लेकर आ रहा ट्रक बेकाबू होकर हिंदुआरी रेलवे क्रासिंग के पास शिव मंदिर में जा घुसा। इस दौरान शिव-पार्वती की मूर्ति और मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा राकेश कुमार सोनी का मंदिर से सटे पक्का मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक चंदौली निवासी मनोज ने क्षतिपूर्ति की भरपाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ।
चालक के मुताबिक वाराणसी से सीमेंट का पाइप लेकर राबर्ट्सगंज ब्लाक के पकरी माइनर पर रहा था कि हिंदुआरी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। भिड़ंत से बचाने के लिए सड़क किनारे अचानक ट्रक को उतारा तो अनियंत्रित होकर मंदिर में जा घुसा। उधर राबर्ट्सगंज कोतवाली के एसआई गंगाधर मौर्य का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। एक पक्ष जहां मंदिर की क्षतिपूर्ति की मांग कर रहा है, वहीं चालक (दूसरा पक्ष) ने 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।