फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck driver arrested for carrying sand on fake permit

फर्जी परमिट पर बालू ढोने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested for carrying sand on fake permit
फर्जी परमिट बनाकर बालू का परिवहन कर रहे ट्रक चालक को चोपन पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में शामिल उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को चोपन पुलिस की टीम डाला स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग गेट के समीप जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फर्जी परमिट पर बालू ढुलाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गुलाब प्रसाद उर्फ छोटू निवासी बिसरेखी थाना घोरावल के रुप में हुई। डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व फर्जी परमिट बनाकर बालू परिवहन का मामला सामने आया था। इसमें तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। बुधवार को एक आरोपी को पकड़ा गया है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed