{"_id":"6182d30f867a72661802042d","slug":"truck-collides-with-car-couple-died-sonbhadra-news-vns620913913","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दंपती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कम्हरिया गांव के पास बुधवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई। कार चालक भी गंभीर रुप से घायल हुआ है। काफी कोशिशों के बाद भी मृतकों की शिनाख्त हुई। मृतक दंपती एनसीएल में कार्यरत थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
सदर कोतवाली के सुकृत चौकी क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिया गांव के पास दोपहर में हादसा हुआ। सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में उसी लेन में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ। वह गलत लेन में घुसकर तेज रफ्तार में अचानक कार के सामने आ गया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला गया, मगर तब कार में सवार फूलेला कृष्णमूर्ति (48) और पत्नी पी. ज्योति (45) की मौत हो चुकी थी। वहीं चालक हितेंद्र कुमार पांडेय निवासी खुटार सिंगरौली (मप्र) भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। मूल रुप से आंप्र के निवासी फूलेला कृष्णमूर्ति एनसीएल की जयंत परियोजना में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि पत्नी पी. ज्योति एनसीएल निगाही परियोजना में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थीं। दीपावली की छुट्टी मनाने दोनों टैक्सी की कार लेकर वाराणसी जा रहे थे, वहां से उन्हें घर जाना था। सदर कोतवाल सत्यनारायण मिश्र, एसएसआई ऐश खां, चौकी इंचार्ज जैनेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल के मुताबिक मृतकों की पहचान कराकर सूचना घरवालों को दी गई है।