{"_id":"65339b762a9732733b0b9c3a","slug":"truck-caught-fire-after-hitting-high-tension-wire-driver-died-of-burns-in-sonbhadra-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: हाईटेंशन तार से टकरा कर ट्रक में लगी आग, झुलसकर खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: हाईटेंशन तार से टकरा कर ट्रक में लगी आग, झुलसकर खलासी की मौत
Sat, 21 Oct 2023 03:05 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Oct 2023 03:05 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के बिजौरा ग्राम पंचायत में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सवार खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से टकरा कर ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के बिजौरा ग्राम पंचायत में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सवार खलासी भी करंट की चपेट आ गया। झुलसने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खलासी ट्रक लेकर बालू लोड करने जा रहा था। ऊपर से गुजरे 11000 वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक के टायर तेज धमाके के साथ फट गए। तेज धमाके से लोग दहल गए।
विज्ञापन
घटना में खलासी धर्मेंद्र कुमार (35) निवासी ग्राम सिकरी राजपुर थाना घोरावल की मौत हो गई। जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। उसकी जेब से लगभग 30 हजार रुपये भी बरामद हुआ। पुलिस ने घरवालों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन