फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Troctor trolley with bpeople and a pickup collision, five injured

बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप में टक्कर, पांच घायल

Mon, 17 May 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Troctor trolley with bpeople and a pickup collision, five injured
शाहगंज। टेटी माइनर गांव के पास रविवार की रात पिकअप और बरातियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कई लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी जमगांव भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक रविवार को शाहगंज थाना क्षेत्र के जुड़ौली-कोलानी गांव से दर्जन भर से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर घोरावल की तरफ बरात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब आठ बजे टेटी माइनर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली जैसे ही घोरावल-रावर्टसगंज मार्ग पर पहुंची विपरित दिशा से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार कई बराती घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और उनकी मदद करने में जुट गए। उधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राम छवि पुत्र विजय, संदीप पुत्र रामधनी, गृजेश पुत्र नगेन्द्र, चंद्रमा पुत्र महेश निवासीगण महुअरिया को पीएचसी जमगांव ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मामूली रूप से घायल चार-पांच लोग नजदीकी एक निजी अस्पताल में उपचार करा कर घर चले गए। उधर दुर्घटना की जानकारी होने पर घायलों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे मेें ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed