फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trip Anpara-Mau line, production dropped

अनपरा-मऊ लाइन ट्रिप, गिरा उत्पादन

Sat, 07 Jan 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 07 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोहरे के चलते शुक्रवार की रात चार सौ केवीए की अनपरा-मऊ पारेषण लाइन ट्रिप कर गई। वहीं रात साढ़े आठ बजे के करीब तकनीकी दिक्कत के चलते अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली छठवीं इकाई ट्रिप कर गई। इससे परियोजना का उत्पादन एक हजार मेगावाट तक लुढ़क गया। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे छठवीं इकाई को उत्पादन पर लेने के साथ, शाम तक इस इकाई से बेहतर उत्पादन शुरू कर दिया गया।  बावजूद देर शाम तक ए, बी और डी तीनों परियोजनाओं में पांच सौ मेगावाट के करीब थर्मल बैंकिंग बनी हुई थी।
अनपरा में उत्पादित बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए छह से अधिक पारेषण लाइनें मौजूद हैं। इनमें से एक भी पारेषण लाइन बंद होती है तो उसका सीधा असर बिजली उत्पादन पर पड़ता है। यहीं कारण है कि शुक्रवार की रात अनपरा परियोजना का उत्पादन छठीं इकाई के ट्रिप होने से पांच सौ मेगावाट तक तो लुढ़का ही, नौ बजे के करीब पारेषण लाइन बंद होने से लुढ़ककर एक हजार मेगावाट तक उत्पादन घट गया। इससे 2020 मेगावाट तक उत्पादित हो रही बिजली अचानक से घटकर 1020 पर आ गई।
विज्ञापन

शनिवार को छठीं इकाई के उत्पादन पर आने के बाद भी उत्पादन 15 सौ मेगावाट के ही इर्द-गिर्द बना रहा। जीएम एके सिंह ने बताया कि शक्ति भवन से फिलहाल आधी रात तक थर्मल बैकिंग का आदेश मिला है। इस क्रम में अनपरा ए में 53, अनपरा बी में 282, अनपरा डी में 159 मेगावाट की बैकिंग कराई जा रही है। उम्मीद है कि आधी रात तक बंद पड़ी पारेषण लाइन चालू हो जाएगी। इसके बाद उत्पादन भी सुधरना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed