फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trick to connect drop out children to school

ड्राप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने की बताई तरकीब

Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Trick to connect drop out children to school
घोरावल बीआरसी पर प्रशिक्षण को संबोधित करते बीएसए हरिवंश। - फोटो : SONBHADRA
निपुण भारत अभियान के अंतर्गत फाउंडेशनल लिटरेसी व न्यूमरेसी के चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। बीआरसी परिसर में बीएसए हरिवंश कुमार ने प्रशिक्षण की शुरुआत की।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि नई शिक्षा नीति के आलोक में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत भारत सरकार ने प्राथमिक शिक्षा में सौ प्रतिशत नामांकन और ड्राप आउट को शून्य करने के उद्देश्य से शैक्षणिक ढांचे में बदलाव किया है। जब शुरुआती दौर में बच्चे को सीखने में परेशानी होती है तो वही छात्र ड्रॉप आउट हो जाते हैं। इन समस्याओं के निराकरण के लिए परिषदीय विद्यालय के सभी प्राथमिक शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण हो रहा है। प्रशिक्षण समन्वयक बीईओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घोरावल बीआरसी पर दो बैचों में 40-40 की संख्या में शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षक के रूप में एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी, धर्मराज सिंह, मिथिलेश द्विवेदी शामिल हैं। एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन नई शिक्षा नीति 2020, एफएलएन व निपुण भारत अभियान में साक्षरता व संख्या ज्ञान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed