फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trials for admission to residential sports hostel will be held from 23rd.

Sonebhadra News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए 23 से होंगे ट्रायल

Sat, 14 Mar 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Trials for admission to residential sports hostel will be held from 23rd.
सोनभद्र। खेल विभाग की ओर से आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ट्रायल्स का आयोजन तियरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि बालक वर्ग के लिए जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस के ट्रायल 23 मार्च को होंगे, जबकि बालिका वर्ग में जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस के ट्रायल 24 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बालक वर्ग के क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो व हैंडबॉल के ट्रायल 25 मार्च को और बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स व हैंडबॉल के ट्रायल 26 मार्च को कराए जाएंगे। इन खेलों के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल क्रमशः 27, 28, 29 और 30 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed