फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trees fell on wires due to storm, 20 poles broke, lights in more than 100 villages went out

Sonebhadra News: आंधी से तारों पर गिरे पेड़, 20 पोल टूटे, 100 से अधिक गांवों की बत्ती गुल

Tue, 27 Feb 2024 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on wires due to storm, 20 poles broke, lights in more than 100 villages went out
सोनभद्र/दुद्धी/बभनी। जिले में मंगलवार को दोपहर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। दक्षिणांचल में 15 से अधिक स्थानों पर पोल गिरने से 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से भी आपूर्ति बाधित हुई है। देर रात तक कर्मचारी फाल्ट ढूंढ़कर मरम्मत में जुटे रहे।म्योरपुर क्षेत्र के भैंसानाला, पिपलेश्वर मंदिर के पास और जंगल में 33 हजार विद्युत क्षमता के तार टूट जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा 11 हजार विद्युत क्षमता के भी कई गांव में तार टूटे होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आंधी के बाद हुई बारिश के कारण विद्युत कर्मियों को मरम्मत कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीजपुर क्षेत्र में रेणुकूट मार्ग पर आंधी की वजह से कई बिजली के खंभे धराशाई हो गई। इससे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई चरमरा गई। बोर्ड परीक्षा देने गए विद्यार्थियों को आंधी-पानी से आते जाते समय समस्या का सामना करना पड़ा। विंढमगंज क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र केवाल से मुड़ीसेमर की ओर जाने वाली 11 हजार लाइन पर मलिया नदी के पास पेड़ गिर गया। वहीं सलैयाडीह बैंक रोड से रेलवे लाइन के किनारे 11 हजार लाइन पर भी पेड़ गिरने से धरतीडोलवा, आदर्श नगर, रेलवे स्टेशन विंढमगंज व थाना क्षेत्र की ओर पांच ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद हो गई। दुद्धी नगर में कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।देर एसडीओ तीरथ राज ने बताया कि आंधी तूफान से कस्बा में पेड़ गिरने से कई पोल प्रभावित हुए हैं। डूमरडीहा एव अमवार सब स्टेशन क्षेत्र के कई गांव में बिजली के खंभे टूट जाने से प्रभावित हुई है। मेन लाइन के साथ-साथ गांवों में पेट्रोलिंग कराई जा रही है। उधर, बभनी क्षेत्र में सांगोबांध रूट पर नौ खंभे टूट गए। वहीं चपकी रूट में आंधी तूफान से पेड़ की डाली तार पर गिरने से बिजली के तार धराशाई हो गए। पोल और तार टूटने से बभनी, बचरा, भंवर, अरझट, डूमरहर, करमघट्टी, बिछियारी, सेमरिया, बघमडवा, चौना, बैना, कोंगा, सागोबांध, धनखोर, सतबहनी, चैनपुर, चकसानी, आसनडीह, परसाटोला, चौना, कोंगा, घघरी, घघरा, बरवाटोला, बरवें, डूभा, असनहर, संवरा आदि गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि आंधी तूफान के वजह से काफी क्षति हुई है। प्रत्येक रूट में पैट्रोलिंग कराया जा रहा है। जैसे ही हर जगह का फाल्ट मिल जाता है। ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा। आंधी तूफान और बरसात के दौरान रेणुकापर क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर बाद ग्राम पंचायत पनारी के टोला कर्मसार में गांव के पास ही राम विलास (60) और सोनमती (58) पत्नी लालमन बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। एक बकरे की मौत भी हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने बताया कि दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed