फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   tree plantation campaign review

वृक्षारोपण अभियान की हुई समीक्षा

Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
tree plantation campaign review
पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ केपी दुबे ने शनिवार को देवरी स्थित रेशम विभाग के फार्म में पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

देवरी गांव में स्थित राजकीय टसर रेशम फार्म पर पौधरोपण की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढों की खुदाई, एवं पौधरोपण की तैयारी के साथ-साथ राजकीय टसर रेशम फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान फार्म पर मौजूद सहायक रेशम विकास अधिकारी पंकज कुमार ने रेशम विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों के साथ ही फार्म पर टसर रेशम कीट पालन के बारे में जानकारी दी। रेशम कीट पालन कर टसर कोया उत्पादन कार्य की सराहना करते हुए पंकज कुमार सहायक रेशम विकास अधिकारी को वन क्षेत्रों एवं ग्राम समाज की जमीनों को चिह्नित कर इसी तरह अन्य जगह भी वृक्षारोपण कर किसानों को रेशम विकास विभाग से जोड़कर उन्हें आय का साधन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। रेणुकूट वन प्रभाग के एसडीओ कुंजबिहारी वर्मा, डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं म्योरपुर रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन, वन दरोगा शिव कुमार यादव, श्यामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed