फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tree fell due to storm, six poles broke

Sonebhadra News: आंधी से पेड़ गिरा, छह खंभे टूटे

Thu, 08 May 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tree fell due to storm, six poles broke
बभनी। विकास खंड बभनी के सहगोड़ा के जंगल में नई 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिर जाने से छह से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए। इसका मलबा सड़क कर पड़ा है।
विज्ञापन

किरबिल में 132/33 केवीए पावर स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। उसी विद्युत स्टेशन से 33 केवीए की नई लाइन बभनी सब स्टेशन के लिए सहगोड़ा के जंगल से होते हुए बनाई गई है। बुधवार की देर रात तेज हवा से पेड़ टूटकर नई 33 केवीए लाइन गिर गया। घटना में छह से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए। खंभे व तार का मलबा सहगोड़ा जंगल के डूभा सहगोड़ा संपर्क मार्ग पर पड़ा हुआ है। इस लाइन के निर्माण के समय अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि खंभा लगाते समय ग्राउटिंग सही ढंग से नहीं की जा रही है, लेकिन निगम के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में उप खंड अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि यह लाइन अभी निगम को हैंडओवर नहीं हुई है। संबंधित ठेकेदार को सूचना दी गई है। वह मरम्मत करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed