फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Treatment of 124 patients in Arogya Mela

Sonebhadra News: आरोग्य मेले में 124 मरीजों का उपचार

Sun, 15 Sep 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 124 patients in Arogya Mela
सोनभद्र/सलखन। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज और सलखन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों जगह 124 मरीजों का उपचार किया गया। खुजली और वायरल फीवर के ज्यादा मरीज पहुंचे। मौसम परिवर्तन से बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

रॉबट्रर्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ.जेपी सिंह, कृष्णानंद चौबे, मनोज राठौर आदि की मौजूदगी में कुल 29 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। विवाहिता ने बताया कि उसके बच्चे को खांसी आ रही है। चोपन की रहने वाली प्रिया ने शरीर में दर्द की दवा ली। चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से वायरल फीवर की गिरफ्त में छोटे बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। सलखन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में 95 महिला, पुरुष एवं बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा दी गई। जिला चिकित्सालय से आए डाॅ. सतीश कुमार, फार्मासिस्ट राकेश सिंह, अखिलेश राय, अंकिता फार्मासिस्ट ट्रेर्निग की मौजूदगी में मरीजों का उपचार किया गया। बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर कमलेश कुमारी, सितारा, राजेश कुमार, दाई सोमरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed