{"_id":"5f1341c88ebc3e637b03e4c4","slug":"transition-started-catching-pace-48-more-positives-found-sonbhadra-news-vns5366066199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पकड़ने लगा संक्रमण, 48 और पाजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पकड़ने लगा संक्रमण, 48 और पाजिटिव मिले
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना का संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को 48 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब तक जिले में पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या 273 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पॉजिटिव मिले मरीजों को जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। पॉजिटिव मिले लोगों में अब तक 71 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अन्य 202 मरीजों का मधुपुर, जिला कारागार व जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। उधर, शुक्रवार को पॉजिटिव मिलीं नगर पंचायत चेयरमैन को शनिवार को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
जिले में तीन दिन में कोरोना के 136 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से शनिवार को 48 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमित मिले लोगों में 13 पुलिसकर्मियों के अलावा रेणुकूट नगर पंचायत के सात कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा घोरावल ब्लाक के उभ्भा गांव की एक 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। अब तक संक्रमित मिले 273 लोगों में से 71 ठीक हो चुके हैं और 202 लोगों का अलग-अलग स्थानों पर इलाज चल रहा है। सीएमओ के मुताबिक शनिवार को 380 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 48 पाजिटिव और 332 निगेटिव हैं। पाजिटिव मिले लोगों को जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की 146 टीमें रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। चिकित्सकों की टीमों ने 258 लोगों के सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। अब तक 9522 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 8881 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 8608 लोगों की निगेटिव और 273 की पा जिटिव मिली है। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग कराने को कहा गया है। उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के स्थलों को सील कराकर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को हाट स्पाट वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर जरूरत के सामान लोगों के घरों में उपलब्ध कराने को कहा गया है। पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।