फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transformers could not be changed even on third day, people in darkness

तीसरे दिन भी नही बदला जा सका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में लोग

Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Transformers could not be changed even on third day, people in darkness
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ तिराहे पर लगा सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी नही बदले जाने की वजह से लोग अंधेरे में ही रह रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय लापरवाही की वजह से ट्रांसफार्मर तीसरे दिन भी नही लग सका है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर आधा दर्जन गांवों के लिए लगा सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर विगत मंगलवार को ही जल गया है।बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी ट्रांसफार्मर बदले जाने की प्रक्रिया नहीं हो सकी। इसके वजह से लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ रहा है। बिजली न होने की वजह से आश्रम मोड़, रनटोला, खैराही, किरवानी, गोविंदपुर व गंभीरपुर आदि जगहों के उपभोक्ताओं को अंधेरे में ही बिताना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उसी दिन टोल फ्री नंबर पर फोन करके शिकायत नोट करा दी गई थी, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकारी दावा है कि 24 घंटे के अंदर जले ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाता है, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर न बदला जाना इस दावे को खोखला साबित कर रहा है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को भी विभागीय अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन उसका कोई सार्थक हल नही निकल सका। ग्रामीणों की मानें तो अधिकारी केवल आश्वासन ही दे रहे हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed