फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transformer burnt, power failure in 150 villages

ट्रांसफार्मर जला 150 गांवों में बिजली गुल

Fri, 23 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt, power failure in 150 villages
पसही विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर तीन दिन बाद भी न बदले जाने से करीब 150 गांवों की आपूर्ति बाधित है। इससे गांव में पानी की किल्लत बढ़ गई है। वहीं किसानों को धान की रोपाई में भी पानी की समस्या होने लगी है।
विज्ञापन

पसही विद्युत उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इससे क्षेत्र के लगभग 150 गांव की आपूर्ति छह फीडरों करमा, केकराही, हिंदूआरी, खैरपुर, बहुअरा और कुसी की सप्लाई होती है। मंगलवार को एक ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इससे आपूर्ति बंद हो गई है। किसी प्रकार समस्याओं को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों ने सभी फीडरों की सप्लाई एक ही ट्रांसफार्मर से जोड़कर शुरू कर दी। इससे सभी क्षेत्रों की आपूर्ति होने लगी, लेकिन ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। साथ ही कटौती से लोग परेशान हैं। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण उमस भरी गर्मी से बेहाल है। रामजी सिंह मौर्य, ब्रह्मानंद सिंह, राम सुभाग सिंह, यादवेंद्र प्रताप राव आदि ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि एक ही ट्रांसफार्मर से सभी फीडरों की सप्लाई बारी-बारी से दी जा रही है। ट्रांसफार्मर आने में दो-तीन दिन का समय लगेगा। उसके बाद आपूर्ति सुचारू रूप से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed