फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trained staff not found, doctors, four hospitals and three pathology sealed

Sonebhadra News: प्रशिक्षित स्टाफ मिला न डॉक्टर, चार अस्पताल और तीन पैथोलॉजी सील

Thu, 04 Jul 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trained staff not found, doctors, four hospitals and three pathology sealed
पंजीकरण की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मनमाने ढंग से संचालित निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का चाबुक बुधवार को भी चला। लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए नोडल अधिकारी ने चार अस्पतालों और तीन पैथोलाॅजी सेंटर को सील कर दिया। इन अस्पतालों में मानक के अनुरूप प्रशिक्षित स्टाफ नहीं थे। पैथोलॉजी सेंटर बिना पंजीकरण ही चल रहे थे। एक अस्पताल की ओटी बंद कराई।
विज्ञापन

पंजीकरण का नवीनीकरण कराए बिना अस्पतालों के संचालन की खबर अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है। बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने परमहंस हॉस्पिटल उरमौरा का निरीक्षण किया। वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

अस्पताल की ओटी और आईपीडी के अस्पताल को बंद कराते हुए नोटिस जारी की। महिला थाने के समीप स्थित श्याम हॉस्पिटल में नवीनीकरण के लिए प्राप्त पत्रावली पूर्ण न होने और मौके पर कोई भी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ डिग्री धारी न होने पर हॉस्पिटल को सील करते हुए आवेदन को निरस्त कर दिया। हॉस्पिटल संचालन बंद करने की नोटिस जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं दुर्गा पॉली हॉस्पिटल में भी नवीनीकरण के लिए प्राप्त पत्रावली पूर्ण न होने और मौके पर कोई भी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ डिग्री धारी न होने पर हॉस्पिटल को सील करते हुए आवेदन को निरस्त कर दिया गया। बस स्टैंड के पास स्थित संकेत हॉस्पिटल को इन्हीं गड़बड़ियों के कारण सील करते हुए नोटिस जारी की।

आरटीओ कार्यालय के समीप तृषा हास्पिटल में चिकित्सक मौजूद मिले, मगर ओटी मानक के अनुरूप नहीं थी। इस पर चेतावनी जारी की गई। करमा स्थित अंश पैथोलाॅजी, केयर पैथोलाॅजी और विशाल पैथोलाॅजी अवैध रूप से संचालित होते मिले। तीनाें को सील करते हुए टीम ने नोटिस जारी की। नोडल अधिकारी ने बताया कि बिना मानक के संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed