फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trailer gets stuck in a pothole at Renusagar turn; engine and trailer body separate.

Sonebhadra News: रेणुसागर मोड़ पर गड्ढे में फंसा ट्रेलर, इंजन और डाला अलग हुए

Fri, 23 Oct 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Trailer gets stuck in a pothole at Renusagar turn; engine and trailer body separate.
रेणुसागर मोड़ पर गहरे गड्ढे में फंसने के बाद ट्रेलर से अलग हुआ डाला। संवाद
औड़ी-शक्तिनगर मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शुक्रवार को रेणुसागर मोड़ पर गड्ढे में फंसने से ट्रेलर का इंजन और पीछे लगा डाला अलग हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना ने सड़क की बदहाली और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गहरे गड्ढे से गुजरते समय ट्रेलर का अगला हिस्सा आगे निकल गया, जबकि डाला सड़क पर ही अलग होकर छूट गया। चालक को शुरुआत में इसकी जानकारी नहीं हुई। कुछ दूर जाने के बाद पता चला तो वह लौटा।
विज्ञापन

करीब 18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने शिकायतों के बाद गड्ढों की पैचिंग कराई थी, लेकिन कई हिस्सों में सड़क की हालत अब भी खराब है। रेणुसागर मोड़ पर दशहरा से अब तक 12 से अधिक ई-रिक्शा पलटने की बात कही जा रही है। गड्ढों में पानी भरा होने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। वाहन फंसने से जाम भी लगता है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी से रेणुसागर मोड़ का निरीक्षण कर गड्ढे तत्काल भरने, सड़क की समुचित मरम्मत और जलनिकासी दुरुस्त कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य प्रक्रिया में है। जल्द इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed