फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   trail of electric engine between cjurk and chunar

चुर्क-चुनार के बीच हुआ इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल

Wed, 11 Sep 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
trail of electric engine between cjurk and chunar
सोनभद्र। चुर्क से चुनार के बीच बुधवार को इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल किया गया। ट्रायल निरीक्षण में चुनार-चुर्क के बीच विद्युतीकरण व उससे जुड़े कार्य परफेक्ट मिले। लेकिन अभी इसत रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के दौडने में समय लगेगा। क्योंकि चुर्क-अगोरी खास स्टेशन के बीच अभी विद्युतीकरण का काम होना बाकी है। दोनों स्टेशन के बीच करीब पांच किमी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण विद्युतीकरण कार्य नहीं हो सका है। यह पूर्ण होने पर ही उक्त रेल खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। यह बातें ट्रायल निरीक्षण में आये रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी परिमंडल कोलकाता अभय कुमार राय और इलाहाबाद रेल मंडल के डीआरएम अमिताभ ने संयुक्त रूप से सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कहीं। चोपन-चुनार के बीच दोहरीकरण के सवाल पर द्वय अधिकारियों ने बताया कि दोहरीकरण का प्रस्ताव है। लेकिन यहां की भौगोलिक परिस्थितियों के चलते फिलहाल दोहरीकरण पर काम शुरू नहीं हो रहा। सोनभद्र रेलवे स्टेशन से मधुपुर, अहरौरा होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक नई रेल लाइन बिछाने के सवाल पर बताया कि यह कार्य अभी प्रस्तावित नहीं है। इसके बाद द्वय अधिकारियों ने सोनभद्र रेलवे स्टेशन मास्टर कक्ष का निरीक्षण किया। ट्रेनों के परिचालन के संबंध में जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत और सुनील कुमार से विद्युत ट्रेनों के संचालन के दौरान सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में बचाव पर सवाल जवाब किए। कक्ष में रूट बोर्ड के सही ढंग से लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ चौकी चुर्क इंचार्ज ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे करा रहा विद्युतीकरण
सोनभद्र। डीआरएम इलाहाबाद रेल मंडल अमिताभ ने बताया कि चेापन-चुनार रेल खंड के बीच पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर द्वारा विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। चूंकि चोपन जंक्शन से सिंगरौली रेल खंड और चोपन से दुद्धी रेल खंड पर पूर्व मध्य रेलवे ही विद्युतिकरण और दोहरीकरण का कार्य करा रहा है। इस नाते चोपन-चुनार के बीच भी विद्युतिकरण की जिम्मेदारी पूर्व मध्य रेलवे को दे दी गयी है। विद्युतीकरण कार्य पूरा होने पर ही उक्त रेल खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे अधिकारियों की मानें चोपन-चुनार के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास में विद्युत स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। अभी सक्तेशगढ़ और खैराही के पास से वैकल्पिक तौर पर विद्युत ट्रेन दौड़ाने के लिए सप्लाई ली जा रही है।
विज्ञापन

चुर्क। उत्तर मध्य रेलव के चुनार से चुर्क तक विद्युतीकरण का निरीक्षण बुधवार को रेलवे सेफ्टी कमिश्नर अभय कुमार राय ने स्पेशल निरीक्षण यान से किया। शाम करीब पौने छह बजे चुर्क रेलवे स्टेशन पर पहुंचे सेफ्टी कमिश्नर ने इलेक्ट्रिक इंजन का पूजा पाठ किया। इसके बाद चुर्क स्टेशन से इलेक्ट्रिक इंजन रवाना हुई। साथ में मंडल रेल प्रबंधक सहित कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed