फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traders protest against beating, demand for action

पिटाई के विरोध में व्यापारियों का हंगामा, कार्रवाई की मांग

Mon, 14 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against beating, demand for action
साप्ताहिक बाजार में सोमवार को मुर्गा खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर पीएसी के कुछ सिपाहियों और एक मुर्गा व्यवसायी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पीएसी के दर्जन भर सिपाहियों ने दो व्यापारियों की दुकान से खींच कर डंडे से पिटाई की। इस घटना के विरोध में आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। इसकी सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मुर्गा व्यापारी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

विंढमगंज बाजार में शाम करीब चार बजे पीएसी के कुछ सिपाहियों और मुर्गा व्यापारी के बीच मुर्गा खरीदने के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मुर्गा व्यवसायी और पीएसी के सिपाहियों में मारपीट हो गई। बाजार में आए ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। कुछ देर बाद पीएसी कई सिपाही पहुंचे मुर्गा व्यापारी को खोजने लगे। मुर्गा व्यवसायी को खोजने के बीच भ्रम होने पर वीआईपी गली में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर बैठे दुकानदार विकास कुमार जायसवाल उर्फ टिंकू और व्यापार मंडल महामंत्री व किराना दुकान चला रहे कुंदन गुप्ता को जबरिया दुकान से खींचकर रोड पर पटक कर डंडे से पिटाई करने लगे। इस बीच दोनों दुकानदारों ने खुद को बेकसूर बताया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी को पिटता देख दर्जनों व्यापारियों ने जाम लगाकर नारेबाजी की। इसी बीच सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर पहुंच गए और दोनों दुकानदारों को छुड़ाए। मौके पर मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी व अपना दल एस के नगर अध्यक्ष उदय कुमार जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि स्थानीय व्यापारी व व्यापार मंडल के पदाधिकारी के साथ पीएसी के जवानों ने गलत व्यवहार किया और मारपीट की हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर संतोष कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, उज्ज्वल केसरी, संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार जायसवाल, अमित कुमार, महेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, विनायक कुमार, पंकज कुमार, विकास कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजू प्रसाद, मुकेश कुमार, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
मारपीट की सूचना पर पहुंचे एसडीएम
विंढमगंज। पीएससी और मुर्गा व्यापारी व अन्य व्यवसायियों के साथ हुई मारपीट की घटना की सूचना पर सोमवार की देर शाम उपजिलाधिकारी रमेश कुमार और सीओ दुद्धी राम आशीष कुमार विंढमगंज थाने पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि इस घटना में दोषी पाए जाने पर चाहे पीएसी के जवान हो या मुर्गा व्यवसायी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed