फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traders blew effigy of food officer

व्यापारियों ने फूंका खाद्य अधिकारी का पुतला

Mon, 22 Feb 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Mon, 22 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Traders blew effigy of food officer
सैंपलिंग की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न एवं आर्थिक दोहन के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने चोपन मुख्य बाजार में खाद्य अधिकारी का पुतला फूंका और इस पर विरोध जताया।
विज्ञापन



व्यापारियों ने प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप  लगाते हुए कहा कि अब इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा।
विज्ञापन



चोपन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले अध्यक्ष संजय जैन की अगुआई में एकजुट हुए व्यापारियों ने कहा कि मौजूदा समय में जिले में तैनात खाद्य विभाग के जिला अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों को डरा धमका कर आर्थिक दोहन का एक सूत्री अभियान चला रखा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



महामंत्री अजय भाटिया ने कहा कि आनलाइन व्यवस्था के बावजूद एक सौ रुपये वार्षिक के पंजीकरण शुल्क के स्थान पर दो से ढाई हजार रुपये की वसूली की जाती है, क्योंकि इसका चालान फार्म इन अधिकारियों से ही पास कराना होता है, जो बिना पैसे लिए नहीं होता।



बावजूद इसके अधिकारी आए दिन सैंपलिंग की आड़ में व्यापारियों को डरा धमका कर उनसे लंबी रकम की वसूली करते हैं। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष महफूज आरिफ, मंत्री शितलेश मिश्रा, संदीप रावत, प्रदीप अग्रवाल, ईश्वर, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed