{"_id":"669169aadd511b28b80ea458","slug":"tractor-trolley-going-to-bring-wedding-procession-overturned-in-50-feet-deep-ditch-driver-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-115394-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बरातियों को लाने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली 50 फीट गहरी खाई में पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बरातियों को लाने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली 50 फीट गहरी खाई में पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घोरावल के कदरा गांव में हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
घोरावल। कदरा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम बरातियों को लाने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घोरावल के रिजूल ग्राम पंचायत के जमुना टोला निवासी मुन्ना कोल (45) किसान है। कदरा गांव में एक व्यक्ति के घर बेटे का विवाह था। मुन्ना कोल को ट्रैक्टर ट्रॉली से बरात लेकर जाना था। बृहस्पतिवार देर शाम मुन्ना ट्रैक्टर लेकर कदरा गांव जा रहा था। उसी दौरान गांव में ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में पलट गई। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने खाई में उतर कर गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकाला। उसे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की।