फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tractor-trolley full of devotees overturns, two women dead

श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, महिला की मौत

Fri, 30 Oct 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley full of devotees overturns, two women dead
श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, महिला की मौत
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के अमिला देवी धाम के पास घटना हुई
ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में स्थित अमिला देवी मंदिर के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में शैल कुमारी देवी 63 की मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्ताल भेजवाया। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा दस बजे कूरा कला गांव निवासी अभय नारायण सिंह अपने परिवार एवं गांव के कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर अमिला देवी के दरबार में पूजन-अचर्न करने के लिए जा रहे थे। अभी श्रद्धालु मंदिर से करीब दो किमी पहले पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में बैठे 30 से अधिक श्रद्धालु घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों की मदद करने के साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन जंगली इलाका होने के नाते घंटे भर बाद एंबुलेंस पहुंची। तब तक घायल चीखते-चिल्लाते रहे। चकरिया चौकी इंचार्ज धमेंद्र सिंह ने एंबुलेंस से घायल शैल कुमारी देवी 63,शारदा देवी 35, विजय कुमार 32, प्रबल सिंह 10, जीतू 12, कल्पना देवी 35, रोहित रंजन सिंह 20, सोनिया देवी 30, पारसनाथ सिंह 65, चंद्रभान सिंह 30, आदित्य 11, किरण सिंह 30, दीपिका 26, सीता 8, अश्वनी सिंह 10, रेखा 35, आर्यन सिंह 12, निरंजन सिंह 30, बबीता देवी 32, उदल सिंह 35, अभय नारायण सिंह 19, चंद्रावती देवी 50, चालक शिव पूजन 50 को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां डॉक्टर ने शैल कुमारी देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों ने खुद का उपचार आसपास के निजी क्लिनिकों में कराया। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम का कहना है कि फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर है। कोन थानाध्यक्ष अरविंद यादव का कहना है कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed