फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tractor collides with pickup, young man dies

Sonebhadra News: पिकअप की टक्कर से आगे बढ़ा ट्रैक्टर, युवक की मौत

Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tractor collides with pickup, young man dies
अनपरा। थाना क्षेत्र के रणहोर गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। चालक की नादानी से ट्रैक्टर युवक को कुचलते हुए दुकान में घुस गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुलडोमरी गांव के पड़रवा निवासी राहुल केशरी (26) पुत्र गणेश केशरी की रणहोर गांव में चक्की व परचून की दुकान है। यहां वह व्यवसाय करता है। उसके भाई सतीश ने बताया कि उसके पास एक ट्रैक्टर और पिकअप है। पिकअप को किनारे किया जा रहा था और राहुल ट्रैक्टर की सफाई कर रहा था। तभी अचानक पिकअप से ट्रैक्टर को धक्का लग गया। इससे ट्रैक्टर आगे बढ़ गया, जिससे राहुल उसकी चपेट में आ गया। राहुल को तरह घायल करते हुए ट्रैक्टर दुकान के दूसरे हिस्से में घुस गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायल राहुल को नेहरू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मध्य प्रदेश की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बैढ़न भेज दिया।
विज्ञापन

चार भाइयों में सबसे छोटा था राहुल
राहुल मूल रूप से पड़रवा गांव का रहने वाला है। रणहोर ग्राम सभा में उसके परिवार की परचून की दुकान व चक्की है। ट्रैक्टर व पिकअप भी भाड़े पर चलवाते हैं। राहुल यहीं रहकर अपने परिवार के काम में हाथ बंटाता था। राहुल चार भाइयों में चौथे नंबर पर था। दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। एक बड़े भाई और राहुल की शादी होनी थी। तीन बहने भी हैं। उन सभी की शादी हो चुकी है। इसी दुकान से पूरे परिवार की आजीविका चलती है। राहुल की मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया। देर शाम पाेस्टमार्टम के बाद जब राहुल का शव घर पहुंचा तो मां अपने बेटे से लिपट कर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed