{"_id":"649c72f5a7b7f6583d01c1cb","slug":"town-outpost-in-charge-suspended-for-negligence-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-250-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लापरवाही पर कस्बा चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लापरवाही पर कस्बा चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र से अपहृत पिकअप चालक का शव बुधवार को भी बरामद नहीं हो सका। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कस्बा चौकी प्रभारी संतोष सिंह को निलंबित कर दिया है।
वहीं पुलिस व एनडीआरएफ की टीम तीसरे दिन में हत्यारोपियों की निशानदेही के आधार पर चुनार में पक्का पुल के पास गंगा में शव की तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई थी। उधर, इस मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
बघुआरी गांव निवासी पिकअप चालक अजीत विश्वकर्मा (25) को 15 जून को कुछ लोगों ने फोन कर भाड़ा लेकर मप्र के चितरंगी जाने के लिए राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक बुलाया। फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि पिकअप चालक के शव की तलाश की जा रही है। मामले में लापरवाही पर कस्बा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।