फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tourist place will be built on the island in the middle

Sonebhadra News: डोंगिया जलाशय के बीच टापू पर बनेगा पर्यटन स्थल

Thu, 21 Sep 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Tourist place will be built on the island in the middle
सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी प्रशासन की तरफ से डोंगिया जलाशय स्थित दो टापू (पहाड़ियों) काे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही टेंडर कराकर इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने इसके लिए सहमति दे दी है। दोनों टापू पर पहले साफ-सफाई कराते हुए बैरिकेडिंग कराया जाएगा। पर्यटकों के बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियां और रात में प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही जेटी का निर्माण कराया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटक नौका विहार करने के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता निहार सकेंगे।
विज्ञापन

पिपरी नगर स्थित डोंगिया चौपाटी (रिहंद जलाशय के एक छोर) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। डोंगिया चौपाटी पर पिछले साल ही किनारे पर प्लेटफार्म तैयार करते हुए नौका विहार की सुविधा शुरू कर दी गई है। पर्यटकों के लिए यहां कुल 10 नौकाएं मंगाई गई हैं। यहां बिजली के खंभे सहित लाइट लगाने की कवायद चल रही है। इसके साथ ही करीब 500 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव है। अब डोंगिया चौपाटी के छोर से कुछ दूरी छोर पर स्थित दो (पहाड़ी) टापू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन




टापू पर साफ-सफाई कराते हुए यहां विकास कराने की रुपरेखा तैयार कर ली गई है। दोनों टापू छोर से करीब 800 मीटर की दूरी पर जलाशय के अंदर हैं। यहां बांध का पानी नहीं बढ़ता है। नगर पंचायत के अधिकारियों की मानें तो दोनों टापू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सुंदरीकरण कार्य कराते हुए सुरक्षा के दृष्टि से चारों तरफ से तार से बैरिकेडिंग कराई जाएगी। इसके बाद सीमेंटेड कुर्सियां लगाई जाएंगी। यहां देर शाम तक पर्यटक आ सकें, इसके लिए जेनरेटर के साथ बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। नाव पर चढ़ने-उतरने के लिए टापू के पास में जेटी बनाया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन के इस प्रस्ताव पर दो दिन पहले जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने मुहर लगा दी है। अब जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टापू पर बनेगा रेस्टोरेंट

डोंगिया चौपाटी स्थित दोनों टापू का सुंदरीकरण करने के बाद यहां रेस्टोंरेंट का निर्माण व सीसी टीवी कैमरा लगाने जाने का भी प्रस्ताव है। टापू पर घूमने फिरने के लिए जाने वाले पर्यटकों को चाय-पानी आदि की व्यवस्था भी सुलभ हो सकेगी। इस पर भी नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से काम चल रहा है। इससे क्षेत्र में रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे।

डोंगिया चौपाटी स्थित दो टापू को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से इसके लिए सहमति मिल गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसके बनने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं सोनांचल के लोगों को नौका विहार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। - दिग्विजय प्रताप सिंह, चेयरमैन, नगर पंचायत पिपरी।

डोंगिया चौपाटी स्थित टापू का सुंदरीकरण कराते हुए यहां लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। सुरक्षा के दृष्टि से चारों तरफ तार से बैरिकेंडिंग की जाएगी। टापू पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से जहां नगर पंचायत प्रशासन की आमदनी बढ़ेगी वहीं क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। - आयुष्मान सिंह, अधिशासी अधिकारी-नगर पंचायत पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed