फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   total of 31 candidates are in the fray for various posts in the bar elections

Sonbhadra : बार चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में, अध्यक्ष, महामंत्री पद पर तीन नामांकन

Thu, 12 Dec 2024 07:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 07:08 PM IST
सार

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए कुल 31 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।  13 दिसंबर को पर्चा की जांच होगी और उसके बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। बताते चलें कि अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन नामांकन दाखिल हुए हैं।

विज्ञापन
total of 31 candidates are in the fray for various posts in the bar elections
नामांकन दाखिल करते अधिवक्तागण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2024-25 के लिए बृहस्पतिवार को 16 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। दो दिनों में कुल 31 नामांकन हुए हैं। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में हैं।कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे के पद के लिए सात प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


शेष पदों पर लगभग निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। 13 दिसंबर को पर्चा की जांच, वापसी और वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि कुल 33 लोगों ने पर्चा लिया था। इसमें 31 ने ही पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए पुष्पा तिग्गा और संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए गीता गौर ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन


इस प्रकार से अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर प्रदीप देव पांडेय व संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे अखिलेश कुमार मिश्र व आशुतोष कुमार दुबे, महामंत्री पद के लिए अखिलेश कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शरद चंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सूरज वर्मा ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए अशोक कुमार मिश्र, पुष्पा तिग्गा,प्रदीप पांडेय, सुनील कुमार, सुशील कुमार चौबे व सेराज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि 13 दिसंबर शुक्रवार को पर्चा की जांच, पर्चा वापसी के साथ ही वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची का वितरण, 17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed