फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Torch procession in memory of the martyrs out

शहीदों की याद में निकाला मशाल जुलूस

Sun, 14 Aug 2016 11:17 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 14 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Torch procession in memory of the martyrs out
राबर्ट्सगंज में मशाल जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों के सम्मान में जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा के अगुवाई में रविवार की शाम मशाल जुलूस निकाला। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और रामलीला मैदान में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। 
विज्ञापन


सभा में जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि इस देश की स्वतंत्रता के लिए मां भारती के अनेक पुत्रों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनके बलिदान पर हम सभी गर्व से मस्तक ऊंचा कर चलते हैं। इस आजादी के लिए देश भर के तमाम नौजवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़कर स्वतंत्रता हासिल की। लेकिन वर्तमान में कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा शहीदों की शहादत को अपमानित करने का काम किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित संगठन है और कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए जीने मरने का काम करते हैं। निश्चित ही इस आजादी के लिए बलिदान हुए लोगों का त्याग अविस्मरणीय, अमूल्य है। इस मौके पर गोविंद यादव, भूपेश चौबे, धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेंद्र सिंह पटेल, सतपाल जैन, गंगा सिंह, कमलेश आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed