फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Toppers' pride path made in paper only

कागजों में ही बन गया टॉपर्स का गौरव पथ

Thu, 16 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Toppers' pride path made in paper only
बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स के घर तक गौरव पथ बनवाकर घरवालों को गौरवान्वित करने का प्रस्ताव फाइलों में ही दबकर रह गया है। दो साल बीतने के बाद भी टॉपर गौरव के घर तक पक्का संपर्क मार्ग नहीं बन पाया है। घर और गांव के लोग आज भी सरकार की घोषणा के मूर्त रूप लेने का इंतजार कर रहे हैं। समय के साथ उनकी उम्मीदें भी टूटने लगी हैं। प्रदेश के छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं के घर तक सड़क का निर्माण कराया जाना था। वर्ष 2019 में जिले में टॉप करने वाले छात्र गौरव सिंह के गांव में सड़क अब तक नहीं बनी है। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से सटे पुसौली गांव के प्रभापुरम कालोनी निवासी गौरव सिंह के पिता रेलवे कर्मचारी हैं जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में कार्यरत हैं। गौरव सनबीम स्कूल मुगलसराय के छात्र थे। सोनभद्र में पैतृक गांव होने की वजह से छात्र गौरव सिंह के गांव पुसौली में उनके घर तक 0.70 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाना था, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed