{"_id":"61d1a1d2bcb77750a47d9062","slug":"toll-plaza-worker-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-sonbhadra-news-vns6312645160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टोल प्लाजा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टोल प्लाजा कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह लोढ़ी में टोल प्लाजा पर काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घर वालों को सूचना दे दी है।
प्रयागराज जिले के कृष्ण करछना थाना क्षेत्र के सजाई गांव निवासी साकेत पांडेय (35) सदर कोतवाली क्षेत्र के लोड़ी गांव स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। पत्नी के साथ उरमौरा में किराए का मकान लेकर रहता था। शनिवार की शाम वह अपने आवास से काम पर जाने के लिए निकला। रास्ते में लोढ़ी गांव के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर पति के घर न पहुंचने पर पत्नी ने रात साढ़े आठ बजे टोल पर तैनात एक कर्मचारी का फोन किया। इसके बाद कर्मचारी उसकी खोजबीन में जुट गए। इस दौरान पता चला कि जिला अस्पताल में साकेत गंभीर रूप से घायल अवस्था में अचेत पड़ा है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा का कहना है कि मृतक के परिवार वालों की तरफ से अभी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।