फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Toll collection protest

टोल टैक्स वसूली का जबरदस्त विरोध

Sat, 19 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 19 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Toll collection protest
जिले में शुरू हुए टोल टैक्स को बंद करने के लिए अब विभिन्न संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस क्रम में शनिवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर की जा रही टोल वसूली के खिलाफ भाजपा और सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। भाजपाजनों ने जहां प्लाजा के समीप सड़क पर लेट कर चक्काजाम किया, वहीं भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इनका समर्थन टैक्सी-मैक्सी एसोसिएशन सोसाइटी ने किया। सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय व एएसपी शंभूशरण यादव ने भाजपाजनों को उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं दूर कराने का आश्वासन देकर  शांत कराया। इस दौरान भाजपाजनों ने एसडीएम को डीएम के नाम टोल टैक्स और खनन विभाग के चेकपोस्ट पर हो रही अवैध वसूली को बंद कराने समेत चार सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि सोनभद्र आदिवासी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। सड़क निर्माण कंपनी द्वारा कार्य अपूर्ण होने के बावजूद शक्तिनगर मार्ग पर टोल प्लाजा लगाकर सोनभद्र की जनता से पथकर वसूला जाना घोर निंदनीय कार्य है। कहा कि राबर्ट्सगंज में ओवरब्रिज और सर्विस लेन का निर्माण कार्य अपूर्ण होने से आए दिन जाम लग रहा है। इमरती गांव के पास जलजमाव होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देेवेंद्र शास्त्री और काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव ने कहा कि राजमार्ग का निर्माण का कार्य कराने वाली कंपनी समय से पूर्व टोल टैक्स की वसूली शुरू कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा और धर्मवीर तिवारी ने कहा कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन सबसे अधिक है। जनता को मुख्यालय जाने के लिए राजमार्ग का ही सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी जबरदस्ती पथकर संग्रह के नाम पर तीन से चार सौ रुपये वसूल रहे हैं। इसको लेकर आम जनता में नाराजगी है। आलोक सिंह, अशोक मिश्रा, सुरेंद्र अग्रहरि, अजीत चौबे और परशुराम केशरी ने कहा कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण किए बिना टोल टैक्स न लिया जाए। यूपी 64 नंबर के चार पाहिया वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए। संतोष शुक्ला, दयाशंकर पांडेय, माला चौबे, कमलेश चौबे और संजय जायसवाल ने कहा कि जनपद  के खनन बैरियर पर हो रही अवैध वसूली तत्काल बंद किया जाए। इस मौके पर जीत सिंह खरवार, रजनीश रघुवंशी, कार्तिकेय मिश्रा, मंटू मिश्रा, नागेश्वर पांडेय, सुरेश शुक्ला, गोपाल केशरी, तेजवंत पांडेय, जोखन सिंह पटेल, जगदीश पटेल, लक्ष्मण खरवार, दिनेश शुक्ला, गुलाब पांडेय मौजूद रहे। उधर  पीएसी के साथ सीओ सच्चिदानंद, शहर कोतवाल अबरार अहमद, एसआई शेष कुमार शर्मा, विजय शंकर यादव डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed