फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Today 637 villages will be banned on the account of the Pradhans after midnight

आज 637 ग्राम प्रधनों के खाते पर लग जायेगी रोक अर्धरात्रि के बाद

Thu, 24 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Today 637 villages will be banned on the account of the Pradhans after midnight
सोनभद्र। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वजह कि 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यही नहीं 25 दिसंबर की अर्धरात्रि से प्रधानों के खाते पर रोक भी लगा दी जाएगी। इस बाबत पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने जिलाधिकारी को आदेश भी जारी कर दिया है। यह आदेश से मौजूदा ग्राम प्रधानों के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि इनकी मांग थी कि चुनाव तक इस पर रोक ना लगाई जाए।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की मानें तो 23 दिसंबर को जारी अपने आदेश में निदेशक ने सभी जिलाधिकारियों को आदेशित किया है कि पंचम राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से धनराशि के अंतरण पर 25 दिसंबर की अर्धरात्रि के बाद संचालन पर रोक लगा दी जाए। आदेश के मुताबिक जिले के 637 ग्राम पंचायतों के खाता को नियत तिथि के बाद तत्काल अनरजिस्टर्ड करने का आदेश दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। साथ ही यह निर्देश दिया गया है 25 दिसंबर के बाद शासन द्वारा नामित अधिकारी ही ग्राम पंचायतों के खाते का संचालन कर सकता है। निदेशक ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा एफटीओ अप्रूव किया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित सचिव, बीडीओ और जिला पंचायत राज अधिकारी की होगी। डीपीआरओ विशाल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बीडीओ को इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया गया है। हालांकि प्रशासक की तैनाती करने के संबंध कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन

--
कोरोना के चलते समय से नहीं हो सका चुनाव
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव इस बार समय से संपन्न नहीं कराया जा सका। अब सरकार मार्च में चुनाव कराने की तैयारी में है। विभागीय सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायतों व वार्डों के परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद जल्द ही आरक्षण का फार्मूला भी तय कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह तक ग्राम सभाओं का आरक्षण भी पता चल जाएगा। वहीं जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण की जानकारी फरवरी के तीसरे सप्ताह मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबकी बार भी मतपत्रों से होगा चुनाव
सोनभद्र। इस बार एक साथ ही ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी कराया जाएगा। चुनाव मतपत्र से होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव एक साथ और क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग-अलग हुए थे। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल दिसंबर में, क्षेत्र पंचायत सदस्य का कार्यकाल जनवरी में और जिला पंचायत सदस्य का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed