फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Today 12.69 lakh voters will elect 624 villages government

आज 12.69 लाख मतदाता चुनेंगे 624 गांवों की सरकार

Wed, 28 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Today 12.69 lakh voters will elect 624 villages government
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब वह घड़ी आ गई है जिसका इंतजार मतदाताओं को पांच साल से था। आज यानी बृहस्पतिवार को 12 लाख 69 हजार 589 मतदाता 624 गांवों की सरकार चुनने के लिए मतपत्र पर मुहर लगाएंगे। हालांकि मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया 629 ग्राम पंचायतों में करायी जाएगी। इसके लिए बुधवार की शाम तक सभी 2171 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। सभी जोनल व सेक्टर प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो इसके लिए हर बूथ पर पुलिस की ड्यूटी लगायी गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने जब सूबे के सभी जनपदों में कुल चार चरण में चुनावी प्रक्रिया कराने का निर्देश दिया तो सोनभद्र का नंबर अंतिम चरण में आया। 17 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसमें 629 ग्राम पंचायतों, 781 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद, 31 जिला पंचायत सदस्य के और 7767 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया होनी थी, लेकिन ग्राम प्रधान के पांच प्रत्याशियों की मौत के कारण अब प्रधान पद के 624 पदों पर ही चुनाव होगा। बाकी सभी पदों पर चुनावी प्रक्रिया होनी है। इसमें 23 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 12 लाख 69 हजार से अधिक मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

23372 उम्मीदवार मैदान में
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इस बार के चुनावी समर में 23 हजार 372 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान पद के लिए 6324 प्रत्याशी ताल ठोकें हैं, वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 11356 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 4972 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए भी 720 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं चुने जाएंगे प्रधान
जिले के 629 ग्राम पंचायतों में से पांच के प्रधान प्रत्याशी का निधन हो चुका है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लाक के तरांवा से उम्मीदवार रहीं मुन्नी देवी का निधन होने के कारण यहां प्रधान पद का चुनाव नहीं होगा। इसी तरह घोरावल के गुरेठ से प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद, चतरा के करमांव से श्यामा देवी, नगवां के सरईगाढ़ से कैलाश व कोन के खरौंधी से महबुबन की मौत हुई है। ऐसे में यहां प्रधान का चुनाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed