फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To vote against the raids in search of candidates

वोट के बदले नोट देने वाले प्रत्याशियों की तलाश में छापे

Thu, 26 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 26 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
To vote against the raids in search of candidates
जिले में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है। प्रत्याशी वोटरों को खुद के पाले में करने के लिए यथासंभव धन खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन



कई प्रत्याशियों ने पांच सौ रुपये प्रति वोट रेट खोल दिया है। गुरुवार को राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी, बढ़ौली, उरमौरा, बहुअरा समेत अन्य गांव में पुलिस ने वोटरों को रुपये वितरित करने वालों को दबोचने के लिए छापेमारी की। लेकिन  कोई नोट देने वाला नहीं मिला।
विज्ञापन



गुरुवार को पूरे दिन राबट्र्सगंज और नगवां ब्लाँक के अंतर्गत आने वाले थानों का फोन घनघनाता रहा। अक्सर थानों के बेसिक फोन पर सूचना मिल रही थी कुछ प्रत्याशी रुपया, साड़ी समेत अन्य सामग्र्री वितरित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह करीब नौ बजे  राबट्र्सगंज कोतवाल अबरार अहमद को सूचना मिली कि कम्हारी, बढ़ौली, उरमौरा, बहुअरा, लोढ़ी गांव में कुछ प्रत्याशी आचार आदर्श संहिता का उलघंन करते हुए प्रचार कर रहे हैं।


इतना ही नहीं एक-दो प्रत्याशी पांच-पांच सौ रुपये प्रति वोट रेट तक खोल दिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल ने सब इंस्पेक्टर बेचू यादव, राहुल सिंह, विजय शंकर यादव, संजय कुमार, शेष कुमार शर्मा को फोर्स के साथ अलग-अलग जिन गांवों में शिकायत मिली थी वहां भेजा, लेकिन कोई प्रत्याशी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।


इस दौरान पुलिस ने सरकारी भवनों पर लगे पोस्टरों और होर्डिंगों को उतरवा दिया। कोतवाल ने बताया कि प्रत्याशियों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बता दें कि पहले चरण में राबर्ट्र्सगंज और नगवां ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।


अधिकांश प्रधान पद के प्रत्याशी पानी की तरह धन खर्च कर रहे हैं। रामगढ़ प्रतिनिध के अनुसार पन्नूगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंदेल, रायपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने भी कई गांवों में छापेमारी की।



घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह और कोतवाल आरके पांडेय ने चौथे चरण मेें नौ दिसंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed