{"_id":"8dbd9adf56b392eef4d8e7dc0e183e02","slug":"to-the-success-of-the-conference-may-involve-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
सपा विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को नगर कार्यालय में हुई। इसमें ब्लाक स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा की गई। संगठन की समीक्षा की गई और म्योरपुर, बभनी, दुद्धी में होने वाले ब्लाक स्तरीय सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई।
बैठक में दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जागरूक करने और प्रदेश सरकारी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। इसके तहत 11 फरवरी को म्योरपुर, 12 बभनी और 14 फरवरी को दुद्धी ब्लाक में सम्मेलन होना है। कार्यकर्ता इस सम्मेलन को सफल बनाने में जुट जाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश ने कहा कि होने वाला ब्लाक सम्मेलन हर मायने में महत्वपूर्ण है। इसलिए कार्यकर्ता इसकी सफलता की तैयारी में पूरी तरह से जुट जाएं। बैठक में डा. लवकुश प्रजापति, जगदीश यादव, अवधनारायण यादव, कौशल्या देवी, आशा रावत, नकछेदी, डीपी सिंह आदि रहे।