{"_id":"57ded4b94f1c1b190aa825e4","slug":"to-successfully-taught-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य सफलतापूर्वक करने के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य सफलतापूर्वक करने के गुर सिखाए
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गाोष्ठठी
सोनांचल सेवा मंच की ओर से रविवार को स्थानीय मनोरंजन केंद्र नंबर एक में काउंसलिंग गाइडेंस और मोटिवेशनल कांफ्रेंस का आयोजन मंच के अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम सीबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को अपने कार्य समय समय पर सफलतापूर्वक करने का मंत्र बताया।
कहा कि वर्तमान समय में अच्छे शिक्षकों का अभाव है। ऐसे में हम सबको मिलकर शिक्षा के अस्तित्व को संवारने की आवश्यकता है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने बच्चों को जीवन में सफल होकर व्यवस्था को चलाने की बात बताई। मुख्य प्रेरक हनीफ कुरैशी ने बच्चों केे पढ़ाई लिखाई के तरीकों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पीसी फिलिप व उमाशंकर सिंह को डीएम को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने बच्चों के बेहतर शिक्षा के साथ सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी सुनील सिंह, प्रधानाचार्य डा.एसके मिश्रा, सुशील आदि मौजूद रहे।