फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tired of illness, the worker committed suicide by hanging himself.

Sonebhadra News: बीमारी से तंग आकर कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 22 May 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Tired of illness, the worker committed suicide by hanging himself.
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हिंडाल्को कॉलोनी में बुधवार को एक व्यक्ति ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। रसोई में लोहे की रॉड के सहारे उसका शव गमछे से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ओडिशा के जाजपुर जिले का निवासी विरंची नायक (54) यहां हिंडाल्को में रॉडिंग रूम में कार्य करता था। कुछ वर्षों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। लगातार बीमार रहने की वजह से वह लगभग दो माह से कार्य पर भी नहीं जा रहा था। बीमारी से तंग आकर बुधवार की शाम घर में ही किचन में लगे लोहे के राॅड में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी व एक लड़का सो रहे थे। कूलर की तेज आवाज होने की वजह से उन्हें इसका पता नहीं चला। जब वह सोकर उठे तो फंदे पर शव लटकता देखकर रोने लगे। हिंडाल्को के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पहुंची रेणुकूट चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed