फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tired of harassment, the young man committed suicide

प्रताड़ता से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या

Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, the young man committed suicide
शक्तिनगर। जयंत कोयला खदान में मिले युवक के शव का मामला सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए व्यक्ति के उकसाने पर ही युवक ने आत्महत्या की थी। बीते शनिवार को जयंत खदान में चार.दिनों से लापता युवक का शव मिला था। लापता सुरेश केवट निवासी मढौली के परिजनों ने एक दिन पहले उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मोरवा (मप्र) पुलिस लापता युवक की सरगर्मी से तलाश में जुट गई थी। खदान में शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। थाना प्रभारी मोरवा सीके सिंह ने बताया कि सुरेश केवट ने आत्महत्या की है। जमीन अधिगृहण को लेकर मढौली निवासी आत्माराम साहू ने 24 मई को घर पहुंचकर काफी दबाव बनाया था। पैसों के लिए प्रताड़ना करीब पिछले छह महीने से चल रहा था। इससे तंग आकर सुरेश केवट ने अपने घर से करीब 300 मीटर दूर खदान मे जाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी आत्माराम को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed