फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal-Laden Haiva Crushes Two People to Death in Sonbhadra Victims Returning Home from an Invitation

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: कोयला लदे हाईवा ने दो लोगों को कुचला...मौत, निमंत्रण से होकर घर जा रहे थे; मातम

Fri, 17 Apr 2026 11:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Apr 2026 11:27 PM IST
सार

Sonebhadra News: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर हुए सड़क हादसे में दाे लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी बिलखते हुए माैके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Coal-Laden Haiva Crushes Two People to Death in Sonbhadra Victims Returning Home from an Invitation
हाईवा ने दो लोगों को कुचला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लंघाडोल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात उस समय हुआ, जब तीनों युवक एक पारिवारिक निमंत्रण से लौट रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम माछरकट्टा निवासी रामभजन सिंह अपने साथियों राहुल सिंह और लाल बहादुर सिंह के साथ गोरवानी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। देर रात जब उनकी बाइक सुलियरी वन चौकी के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इस हादसे में राहुल सिंह और लाल बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामभजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी और घायल को मदद पहुंचाई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल रामभजन को तुरंत ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायल का हालचाल जाना और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग इस घटना को लेकर भारी वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed