फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thursday was the hottest in the last seven days, mercury increased by 1.5 degrees Celsius in 24 hours.

Sonebhadra News: पिछले सात दिनाें में सबसे गर्म रहा बृहस्पतिवार, 24 घंटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा पारा

Thu, 16 May 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the hottest in the last seven days, mercury increased by 1.5 degrees Celsius in 24 hours.
सोनांचल में बीते कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि जारी है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। दो दिन से न्यूनतम पारा भी बढ़ रहा है। सूर्य की तल्ख किरणों से जनजीवन बेहाल है। पशु-पक्षियों के समक्ष भी पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से अभी और पारा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके मुकाबले बुधवार को चुर्क का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दो दिन पहले मंगलवार को अधिकतम पारा 40.4 और न्यूनतम पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। जबकि सोमवार को न्यूनतम पारा 23.6 और अधिकतम पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। बीते एक सप्ताह में बृहस्पतिवार को तापमान अधिक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आपात बिजली कटौती होने से लोग बेहाल
ओबरा तापीय परियोजना की दसवीं इकाई तकनीकी कारणों से बंद होने से प्रदेश के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती करनी पड़ी। बुधवार की रात में सोनांचल के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी आपात कटौती हुई है। बिजली कटौती होने से उमस से बेहाल लोग घरों के बाहर टहलते नजर आए। रात में सोनांचल के कई हिस्सों में दो बार कटौती की गई। चार बजे भोर में बिजली आपूर्ति सही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed