{"_id":"699bfc54f13075b5db02e809","slug":"three-women-dead-and-many-buried-under-mound-of-earth-in-sonbhadra-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी निकालते समय ढहा टीला, पांच महिलाएं दबीं, तीन की मौत; जेसीबी से हटाया गया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी निकालते समय ढहा टीला, पांच महिलाएं दबीं, तीन की मौत; जेसीबी से हटाया गया मलबा
Mon, 23 Feb 2026 12:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:36 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के म्योरपुर के किरवानी जंगल में सफेद मिट्टी निकालते समय मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को सुबह 9 बजे घर की पुताई के लिए छुई (नई मिट्टी) निकालते समय टीला ढहने से मलबे में पांच महिलाएं दब गईं।
विज्ञापन
हादसे में बहड़ोर गांव की सद्दीकुन्निशा (35), किरवानी की अमीषा खातून (35) और खैराही की सीता (30) की मौत हो गई, जबकि घायल खैराही की फूलकुमारी (35) और नजीबुन्निशा (35) को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार पर नई मिट्टी से कच्चे घर की पुताई की जाती है। आसपास के गांवों की महिलाएं और बच्चे किरवानी के जंगल में सोमवार को सुबह मिट्टी निकालने गए थे। मिट्टी खोदते हुए वह सुरंग बनाकर टीले के काफी नीचे तक घुस गए थे। इस दौरान टीला (दूहा) ढह गया। इससे अंदर खोदाई कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं। उनकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Masan Ki Holi: काशी विद्वत परिषद ने मसाने की होली का किया विरोध, कहा- श्मशान में त्योहारों की कोई जगह नहीं
जेसीबी की मदद से तीन घंटे में मलबा हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला गया। सूचना पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीएम निखिल यादव, सीओ राजेश राय और वन विभाग के अफसर पहुंचे। पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया।
क्या बोले अधिकारी
मिट्टी निकालते समय टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। दो घायल हैं। जेसीबी से मलबा हटाकर सुनिश्चित किया गया है कि मलबे में कोई और नहीं है। वन विभाग से समन्वय बनाकर यह देखा जाएगा कि आसपास कोई अन्य खतरनाक स्थान तो नहीं है। अगर है तो वहां लोगों की पहुंच पर रोक लगाई जाएगी। -अभिषेक वर्मा, एसपी
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन