फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three thefts revealed

तीन चोरियों का खुलासा

Sun, 10 Jul 2016 11:02 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Sun, 10 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बीना पुलिस ने दो अधिकारियों और एक संविदा कंपनी परिसर में हुई चोरी का रविवार को खुलासा कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सामानों की बरामदगी भी कर ली। पूछताछ में चोरों ने गिरोह के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी सार्वजनिक करते हुए सीओ पिपरी सितांशु यादव ने बताया कि पिछले माह बीना आवासीय परिसर में कृष्णशिला परियोजना के सीनियर मैनेजर जेपीएन राय, बीईएमएल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर वरुण कुमार और संविदा कंपनी स्वामीनारायण के पंप हाउस से दस हार्सपावर का मोटर चुराए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए खुलासे के निर्देश दिए गए थे।  तभी सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध हाल में बीना कालोनी के अल्फा मोड़ पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रात आठ बजे के करीब बेबूराम यादव निवासी बांसी, राहुल यादव निवासी ककरी को दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों ने तीनों चोरियों में अपनी संलिप्तता कबूली और अपने गिरोह के जरिए अनपरा से शक्तिनगर तक कई चोरियां होने का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर सीनियर मैनेजर के यहां चोरी गए माइक्रोवेव, दो कूकर, चांदी का सिक्का, नक्कासीदार पीतल का हाथी, असिस्टेंट मैनेजर के यहां चोरी गए लैपटॉप, मॉडम, रेबन कंपनी का चश्मा, कलाई घड़ी, साइकल, स्वामीनारायण कंपनी के पंप हाउस से चोरी गए मोटर आदि को बरामद कर लिया।


सीओ ने बताया कि इन दोनों के साथ ही पूर्व में पकड़े जा चुके विकास, कमलेश, संजय आदि मिलकर परिक्षेत्र में चोरियां करते थे। गिरोह के कुछ और सदस्यों के नाम पता चले हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed