फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three smugglers arrested with drugs worth 12 lakhs connection with Prayagraj

Sonbhadra: 12 लाख के मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, प्रयागराज से जुड़ा है कनेक्शन, तफ्तीश जारी

Thu, 14 Nov 2024 06:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 14 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अन्तर जनपदीय तस्करी से जुड़े तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं उनमें एक महिला भी शामिल है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 12 लाख बताई जा रही है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से नेटवर्क खंगालने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Three smugglers arrested with drugs worth 12 lakhs connection with Prayagraj
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त महिला सहित तीन अंतर जनपदीय तस्करों को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत 12 लाख रुपये है। मामले में तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर परासी स्थित शहीद उद्यान के पास से महिला समेत तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उनकी पहचान म्योरपुर के कुंडाडीह निवासी मनीषा सिंह, प्रयागराज के मांडा निवासी चंद्रकांत गौतम और धर्मवीर उर्फ पंकज सरोज के रूप में हुई। पूछताछ में मनीषा ने बताया कि चंद्रकांत गौतम व धर्मवीर उर्फ पंकज उससे हेरोइन खरीदने के लिए प्रयागराज से रॉबर्ट्सगंज आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्हें 120 ग्राम हेरोइन देने के लिए वह म्योरपुर आई, लेकिन कम पैसा होने के कारण सिर्फ 90 ग्राम हेरोइन ही उन्हें दिया था। शेष उसके पास है। मनीषा ने बताया कि धर्मवीर उर्फ पंकज की उसके पिता जितेंद्र उर्फ मुन्ना से मुलाकात गुरमा जेल में हुई थी। जब दोनों जेल से बाहर आए तो हेरोइन बेचना शुरू कर दिए।


वहीं चंद्रकांत ने बताया कि वह इससे पहले जौनपुर में हेरोइन, बरेली में नकली नोट और बिहार में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। अपने मित्र धर्मवीर उर्फ पंकज के कहने पर रॉबर्ट्सगंज से हेराइन लेने आया था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed