फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three smugglers arrested with 20 kg ganja

Sonebhadra News: 20 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 20 kg ganja
चोपन। चोपन पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 20 किलो 790 ग्राम गांजा, दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद गांजा की कीमत करीब 9.60 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात करीब 10:52 बजे रेलवे पुल वैष्णो मंदिर डाला के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से दो बोरियों में रखे गांजा और दो लग्जरी केटीएम बाइक बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमा के सिरसिया गांव निवासी आकाश राव (27), सनी देवल यादव (21) और चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर आशु उर्फ राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed